भिंड में सुबह से खिली धूप, आसमान साफ, रात का पारा 1 डिग्री गिरा

भिंड: चंबल के भिंड शहर में मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव आ रहा है। कल जहां जिले में घना कोहरा था, वहीं आज सोमवार सुबह से मौसम बिल्कुल साफ है और धूप खिली हुई है। रात के तापमान में गिरावट आई है। आज सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो रविवार के मुकाबले 1 डिग्री कम है।
रविवार सुबह करीब 9 बजे तक घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम थी जिससे वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर सफर करना पड़ा था।

शाम से ही सर्द हवाएं चलने लगी थीं, जिससे रात में ठंड बढ़ गई थी लेकिन आज सोमवार सुबह हवा चलने से कोहरा छंट गया और धूप निकल आई। धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। कई लोग धूप सेकते नजर आए, वहीं बच्चे मैदानों में क्रिकेट खेलते दिखे। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रविवार को यह 10 डिग्री था। रविवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहा, वहीं आज सोमवार को इसके 24 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। सुबह से ही उत्तर-पूर्वी दिशा से हल्की हवाएं चल रही हैं, जिससे वातावरण में नमी और ठंडक है।

Next Post

अंतर्राष्ट्रीय कथा व्यास वल्लभाचार्य महाराज की कथा 17 दिसंबर से

Mon Dec 15 , 2025
ग्वालियर: शिव भक्त मंडल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय कथा व्यास श्रीमद् जगतगुरु रामानंदाचार्य की परंपरा को आगे बढ़ा रहे स्वामी वल्लभाचार्य महाराज की श्रीमद् भागवत कथा 17 दिसंबर से मदन मोहन मंदिर मुरार में आयोजित की जा रही है। यह जानकारी समिति के मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार, मुख्य यजमान राकेश कुमार गुप्ता, […]

You May Like