टडा मे पंचायत भवन के लिए भूमिपूजन समारोह। 

सागर। पंचायत भवन न केवल स्थानीय प्रशासन का केंद्र हैं, बल्कि ग्रामीण विकास, आत्मनिर्भरता और सामुदायिक सशक्तीकरण का आधार भी होते है। उक्त विचार पंचायत ग्रामीण एवं विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने देवरी विकासखंड की केसली के ग्राम टड़ा में पंचायत भवन के भूमि पूजन कार्यक्रम में व्यक्त किए।ग्राम टड़ा, जनपद पंचायत केसली, जिला सागर में ₹37.50 लाख की लागत से निर्मित होने जा रहे ‘ग्राम पंचायत भवन’ का शिलान्यास व भूमि पूजन किया।

इस अवसर पर विधायक बृज बिहारी पटेरिया, जिपं उपाध्यक्ष देवेन्द्र ठाकुर, जपंअ श्रीमती देवीबाई सरवन लोधी, जिपंस शिव जीत सिंह उमेश श्रीवास्तव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, ग्रामवासी एवं प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Next Post

मऊगंज जिला गठन के दो वर्ष होने पर जिला महोत्सव होगा

Sat Aug 9 , 2025
रीवा। मऊगंज जिले के गठन के दो वर्ष पूर्ण होने पर जिला विकास संघर्ष परिषद् मऊगंज द्वारा वर्षगांठ के उपलक्ष में 16 अगस्त को जिला महोत्सव का आयोजन हनुमना नगर परिषद् के अधीन प्राचीन हनुमान मंदिर हनुमना में किया गया है. जिला महोत्सव आयोजन के मुख्य अतिथि राजेन्द्र शुक्ल उप […]

You May Like