मऊगंज जिला गठन के दो वर्ष होने पर जिला महोत्सव होगा

रीवा। मऊगंज जिले के गठन के दो वर्ष पूर्ण होने पर जिला विकास संघर्ष परिषद् मऊगंज द्वारा वर्षगांठ के उपलक्ष में 16 अगस्त को जिला महोत्सव का आयोजन हनुमना नगर परिषद् के अधीन प्राचीन हनुमान मंदिर हनुमना में किया गया है.

जिला महोत्सव आयोजन के मुख्य अतिथि राजेन्द्र शुक्ल उप मुख्यमंत्री होंगे. आयोजन की अध्यक्षता रीवा सांसद जनार्दन मिश्र करेंगे. समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व विधायक देवतालाब गिरीश गौतम व मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल शामिल रहेंगे. उक्त आशय की जानकारी देते हुये जिला विकास संघर्ष परिषद् के संयोजक अधिवक्ता संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि, समारोह में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के द्वारा मऊगंज जिले के जिला अस्पताल भवन को प्रदत्त किये गये 40 करोड़ रू. व अन्य बड़ी विकास योजनाओं के लिए पहल करने के परिपेक्ष्य में मुख्य अतिथि का नागरिक अभिनंदन किया जायेगा. साथ ही अन्य अतिथियों का भी जिला महोत्सव के समारोह में उनके जनहित के परिपेक्ष्य में किये गये कार्यों के लिए अभिनंदन किया जायेगा. जिला महोत्सव आयोजन के लिए 21 सदस्यीय आयोजन समिति का गठन किया गया है.

Next Post

मंडला में धूमधाम से मनाया जा रहा विश्व आदिवासी दिवस

Sat Aug 9 , 2025
मंडला। जिले में विश्व आदिवासी दिवस बड़े ही उत्साह और पारंपरिक अंदाज में मनाया जा रहा है। सुबह से ही आदिवासी समुदाय के लोग पारंपरिक वेशभूषा में ढोल-मांदर की थाप पर नाचते-गाते जुलूस के रूप में निकले। विभिन्न सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में भाग लेकर आदिवासी संस्कृति के […]

You May Like