तिलवारा घाट पर मिली लाश

जबलपुर: तिलवारा घाट स्थित नए पुल के पास करीब 60 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौत किन परिस्थितियों में हुई फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है।
जानकारी के अनुसार सुबह एक स्थानीय नागरिक नर्मदा जी के दर्शन कर लौट रहा था, तब उसने नए पुल के पास एक व्यक्ति को बेसुध हालत में जमीन पर पड़ा देखा। पास जाकर आवाज देने और हिलाने-डुलाने पर भी जब शरीर में कोई हलचल नहीं हुई, तो आसपास के लोगों को एकत्रित किया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने वृद्ध को मृत पाया, जिसके बाद तत्काल तिलवारा पुलिस को सूचित किया गया। लगभग 60 वर्ष मृतक की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है। सूचना मिलते ही तिलवारा पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को पीएम के लिए भेज मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

फिंगर प्रिंट की मदद से सुलझी ड्रीम सिटी की चोरी, दो गिरफ्तार

Sun Mar 22 , 2026
जबलपुर: ड्रीम सिटी में रिटायर्ड बीएसएनल कर्मचारी के घर हुई 4.75 लाख की चोरी बरेला पुलिस ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की मदद से सुलझा ली है। मामले में एक बालक समेत दो को गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से सोने-चांदी के जेवर और कीमती सोनी कैमरा सहित कुल 4.75 […]

You May Like