चामरी अटापट्टू का हैट्रिक प्रदर्शन, श्रीलंका ने बंगलादेश को सात रनों से हराया

नवी मुंबई (वार्ता) चामरी अटापट्टू (46 रन/ चार विकेट) और हसिनी परेरा (77) के बेहतरी प्रदर्शन के दम पर श्रीलंका ने सोमवार को महिला विश्वकप के 21वें मुकाबले में बंगलादेश को आखिरी में ओवर में सात रनों से मात देकर प्लेऑफ की दौड़ से उसे बाहर कर दिया।

203 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बंगलादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 44 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गंवा दिये। रूब्या हैदर (शून्य), फरजाना हक (सात) और सोभना मोस्तारी आठ रन बनाकर आउट हुई। इसके बाद बल्लेबाजी करने आयी कप्तान निगार सुल्ताना ने शर्मीन अख्तर के साथ पारी को संभाला और बड़ी साझेदारी की। इसी दौरान शर्मीन अख्तर होकर बाहर चली गई। इसके बाद 46वें ओवर की पहली गेंद पर शोरणा अख्तर (19) को चामरी अटापट्टू ने आउटकर पवेलियन भेजकर कर अपनी टीम को उम्मीद की किरण दिखाई। इस समय टीम का स्कोर चार विकेट 176 रन था। सुगंधिका कुमारी ने ऋतु मोनी (सात) को बोल्ड कर बंगलादेश को पांचवां झटका दिया। इसके बाद चामरी अटापट्टू ने आखरी ओवर में बंगलादेश के चार विकेट गिरकर मैच श्रीलंका की झोली में डाल दिया। बंगलादेश की टीम नौ विकेट पर 195 रन ही बना सकी। निगार सुल्ताना 77रन बनाकर आउट हुई। शर्मीन अख्तर 64 रन बनाकर नाबाद रही। डगआउट में बैठी निगार सुल्ताना दुःख में डूबी हुई हैं। उन्होंने हेलमेट भी नहीं उतारा है। बंगलादेश की कुछ खिलाड़ी भी आंसू पोंछती हुई दिखाई दे रही हैं। 12 गेंदों पर 12 रन चाहिए थे और 6 विकेट बचे थे, और बंगलादेश की घबराहट ने उन्हें परेशान कर दिया। और इसी वजह से श्रीलंका को वापसी का रास्ता मिल गया।

श्रीलंका के लिए चामरी अटापट्टू ने चार विकेट लिये। सुगंधिका कुमारी को दो विकेट मिले। उदेशिका प्रबोधिनी ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

इससे पहले आज यहां श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। श्रीलंका की शुरुआत खराब रही और उसने पहले ही ओवर की पहली ही गेंद पर विश्मी गुणारत्ने का विकेट गंवा दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आयी हसिना परेरा ने कप्तान चामरी अटापट्टू के साथ पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 71 रनों की साझेदारी हुई। 13वें ओवर में राबेया खान ने चामरी अटापट्टू (46) को पगबाधा कर इस साझेदारी का अंत किया। इसके बाद बंगलादेशी गेंदबाजी आक्रमण के आगे श्रीलंका के बल्लेबाज अधिक देर तक नहीं टिक सके और नियमित अंतराल पर विकेट गंवाते रहे। हसिना पपेरा ने श्रीलंका के लिए सर्वाधिक 85 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 99 गेंदो का सामना किया और 13 चौके और एक छक्का लगाया। इसके अलावा नीलाक्षी डिसिल्वा ने 38 गेंदों में एक चौका और दो छक्के लगाते हुए 37 रन बनाये। इन दोनों बल्लेबाजों को शोरणा अख्तर ने आउट किया। श्रीलंका के आठ बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके। बंगलादेशी गेंदबाजों ने श्रीलंका को 48.4 ओवरों में 202 के स्कोर पर समेट दिया।

बंगलादेश की ओर से शोरणा अख्तर ने तीन विकेट लिये। राबेया खान ने दो बल्लेबाजों को आउट किया। मारूफा अख्तर, निशिता ए निशी और नाहिद अख्तर ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Next Post

इंग्लैंड के खिलाफ हार के लिए वह जिम्मेदार: मंधाना

Tue Oct 21 , 2025
इंदौर, (वार्ता) भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने कहा कि महिला क्रिकेट विश्व कप में इंग्लैंड के हाथों भारत की करीबी हार के लिए वह जिम्मेदार है। मैच के बाद पत्रकारों से बातचीत मे मांधना ने कहा, “सबने देखा कि एक कोलैप्स हुआ। मुझे लगता है कि हम सबने गलत […]

You May Like