अवैध गांजा और हथियार के साथ एक युवक गिरफ्तार

भोपाल: पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शाहजहाँनाबाद क्षेत्र में एक आरोपी को गांजा और अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भूत बंगला के पास नव निर्मित भवन के समीप एक संदिग्ध व्यक्ति अवैध गांजा लेकर खड़ा है। सूचना की तस्दीक कर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से 1 किलो 985 ग्राम गांजा अनुमानित कीमत 20,000 रूपये और एक अवैध धारदार छुरी बरामद हुई।

आरोपी की पहचान अजय निगोडे उर्फ भूरा निवासी मदर इंडिया कॉलोनी शाहजहाँनाबाद के रूप में हुई। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी पर पूर्व में हत्या, आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं में कई प्रकरण दर्ज हैं। कार्रवाई में निरीक्षक उमेश पाल सिंह चौहान और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

Next Post

CM ने एयर पोर्ट पर किया शाह का स्वागत

Sat Jun 14 , 2025
भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एयरपोर्ट के ओल्ड टर्मिनल पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव शाह के साथ पचमढ़ी के लिए रवाना हुए। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like