उज्जैन जिला गेहूं खरीदी में प्रदेश में दूसरे स्थान पर-कलेक्टर

उज्जैन। किसानों के हित में प्रदेश सरकार अनेक योजनाओं का संचालन कर रही है। वहीं फसलों को खरीदने के लिए उपार्जन केंद्र का संचालन कर वहां पर सभी प्रकार की सुविधाएं किसानों को दी जा रही है। जिससे उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना इस भीषण गर्मी में ना करना पड़े। इसको लेकर जिला कलेक्टर इस व्यवस्था का मॉनीटिरिंग कर बैठक लेकर अधिकारियों को निर्देशित कर रहे हैं। इसी क्रम में कलेक्टर रौशन कुमार सिंह के मार्गदर्शन में उज्जैन जिले में रबी उपार्जन वर्ष के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य पूरे जोर-शोर से जारी है। गेहूं खरीदी में उज्जैन जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। जिला आपूर्ति नियंत्रक शालु वर्मा ने बताया कि विगत 25 अप्रैल को जिले के छोटे, मझोले एवं बड़े सभी कृषकों से गेहूं की खरीदी प्रारंभ की गई। इस दिन कुल 916 कृषकों से 5,680 मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से की गई। इसी दिन 10,182 किसानों ने अपनी उपज विक्रय हेतु नवीन स्लॉट बुक किए।

 

68,623 स्लॉट अब तक बुक हो चुके हैं

 

आज दिनांक तक कुल 68,623 किसानों द्वारा गेहूं विक्रय के लिए स्लॉट बुक किए जा चुके हैं, जिनमें से 41,862 किसानों से 1,76,798 टन गेहूं की खरीदी पूरी की जा चुकी है। भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए सभी उपार्जन केन्द्रों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा कृषकों की सुविधा के लिए ग्लूकोज, ओआरएस तथा अन्य आवश्यक औषधि किट उपलब्ध कराई जा रही है।

Next Post

विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कलेक्टर ने दिए सख्त दिशा-निर्देश

Sun Apr 26 , 2026
सीधी। कलेक्टर विकास मिश्रा ने रविवार को जनपद पंचायत सीधी अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों का सघन भ्रमण कर विकास कार्यों एवं शासकीय योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गुणवत्ता, समय-सीमा और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया, वहीं लापरवाही पर सख्त नाराजगी भी व्यक्त […]

You May Like