नवोदय विद्यालय से लापता छात्रों की तलाश जारी पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

भोपाल: रातीबड़ स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय से गायब दो छात्रों की खोजबीन जारी है. छात्रों के परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है. परिजन प्रशासन से अपने बच्चों को सही सलामत उन तक पहुंचाने की गुहार लगातार लगा रहे हैं. पुलिस की टीम सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीक से छात्रों की तलाश में जुटी है.गुमशुदा छात्र धीरज गुर्जर (15) और अंकित गुर्जर (14) के विद्यालय से 13 दिसंबर से नहीं दिखने की जानकारी सामने आई. मामले की सूचना रातीबड़ थाना पुलिस को दी गई. मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस लगातार छात्रों की तलाश में जुटी है.

बच्चों के गायब होने की घटना को लेकर परिजन विद्यालय प्रबंधन पर नाराजगी पहले ही जता चुके हैं. बता दें कि विद्यालय से गायब हुए छात्र अंकित गुर्जर बैरसिया इलाके का रहवासी है. दूसरा छात्र धीरज गुर्जर राजगढ़ जिले का निवासी है. छात्रों के विद्यालय से गायब होने को लेकर यह जानकारी भी सामने आई है कि दोनों को स्मोकिंग करते हुए देखा गया था. छात्रों को इस बात का भी डर लगा कि उन्हें अब कड़ी सजा मिल सकती है. इस ड़र से भी उनके गायब होने का हवाला दिया जा रहा है.

Next Post

देवश्य पाराशर को बेस्ट मीडिया न्यूज़ पेज अवार्ड

Tue Dec 16 , 2025
भोपाल: राजधानी के युवा यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर देवश्य पाराशर को बेस्ट मीडिया न्यूज़ पेज ऑफ ईयर 2025 अवार्ड से सम्मानित किया गया. भोपाल में आयोजित एक समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। देवश्य पाराशर माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विभाग में […]

You May Like