देवश्य पाराशर को बेस्ट मीडिया न्यूज़ पेज अवार्ड

भोपाल: राजधानी के युवा यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर देवश्य पाराशर को बेस्ट मीडिया न्यूज़ पेज ऑफ ईयर 2025 अवार्ड से सम्मानित किया गया. भोपाल में आयोजित एक समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। देवश्य पाराशर माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विभाग में एमए बीजे के छात्र हैं। उन्होंने कम समय में डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है।

इस अवार्ड समारोह में मध्यप्रदेश के करीब 500 कंटेंट क्रिएटर्स ने भाग लिया। कार्यक्रम में इंडियन और तेलुगु सिनेमा से जुड़ी जानी मानी हस्तियां भी मौजूद रहीं। देवश्य टीवी रियलिटी शो और फिल्मों के रिव्यू के साथ साथ न्यूज़ से जुड़ा कंटेंट भी तैयार करते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके फॉलोअर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है। अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से वह व्लॉग भी बनाते हैं और धार्मिक व प्राकृतिक स्थलों की यात्राओं को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। उनकी यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा मानी जा रही है।

Next Post

विवाद में दो युवकों पर तलवार से हमला

Tue Dec 16 , 2025
सीहोर: बीती देर रात मंडी थाना क्षेत्र के सोया चौपाल के समीप एक ढाबे के पास चार अज्ञात लोगों द्वारा विवाद के चलते दो युवकों पर तलवार से हमला करते हुए उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया. युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया है.मंडी पुलिस […]

You May Like