युवक पर तलवार से हमला

जबलपुर: हनुमानताल थाना अंतर्गत झिन्ना मोहल्ला बारूद खाना के पास बीती रात बदमाशों ने युवक पर तलवार से हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि दीपक चौधरी 28 वर्ष निवासी झिन्ना मोहल्ला बारूद खाना के पास थाना हनुमानताल ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि बीती रात्रि 09:30 बजे वह झिन्ना मोहल्ला बारूद खाना के पास पान टपरे में खड़ा था, उसी समय मोहल्ले के रहने वाला रंजीत चौधरी अपने साथी मोहित चौधरी, सूरज चौधरी के साथ आया और पुरानी रंजिश पर विवाद करने लगे।

रंजीत चौधरी ने तलवार से हमला कर बाये तरफ मांथे में, सिर में एवं पीठ में पीछे तरफ चोट पहुंचा दी एवं मोहित चौधरी, सूरज चौधरी ने हाथ मुक्को से मारपीट किये लोग बचाने आये तो तीनो ने दोबारा मिला तो तुझे जान से खत्म कर देगे कहते हुये भाग गये।

Next Post

दो दुकानों का ताला तोड़कर चोरी

Fri Nov 21 , 2025
जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत सरगवॉ एवं सिहोरा में किराना दुकानों का ताला तोड़कर चोर किराना समेत अन्य सामान चुराकर ले गए।पनागर पुलिस ने बताया कि चंद्रहास पटेल 37 वर्ष निवासी ग्राम सरगवॉ ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह अपने घर में किराना दुकान चलाता है। बीती देर रात उसके पिता […]

You May Like