दो दुकानों का ताला तोड़कर चोरी

जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत सरगवॉ एवं सिहोरा में किराना दुकानों का ताला तोड़कर चोर किराना समेत अन्य सामान चुराकर ले गए।पनागर पुलिस ने बताया कि चंद्रहास पटेल 37 वर्ष निवासी ग्राम सरगवॉ ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह अपने घर में किराना दुकान चलाता है। बीती देर रात उसके पिता उठे तो देखे कि किराना दुकान का चैनल गेट का ताला टूटा हुआ था, पिता के उठाने पर जाकर देखा तो किराने का सामान कीमती 40 हजार रूपये का गायब था।

इसी प्रकार सिहोरा थाने में अनिल कुमार झारिया 42 वर्ष निवासी दिनारी खमरिया ने गुरुवार को रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसकी गॉव की मेन रोड किराने टीन की गुमटीनुमा किरान दुकान है, बीती रात बंद कर घर आ गया था। सुबह दुकान खोलने पहुंचा तो देखा कि गुमटी में लगा ताला टूटा था, गुमटी के अंदर रखा एक गैस सिलेण्डर, गैस चूल्हा, तथा कॉपी किताब, पैन, चिप्स, शक्कर, तेल आदि गायब था। कोई अज्ञात चोर दरम्यिानी रात में सिलेण्डर चूल्हा एवं किराने का सामान चुरा ले गया है।

Next Post

लापरवाही ने ली थी मजदूर की जान, ठेकेदार पर गैर इरादतन हत्या की एफआईआर दर्ज

Fri Nov 21 , 2025
जबलपुर: माढ़ोताल थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान में सरिया हाईटेंशन लाइन से टच होने हुई एक मजदूर की मौत के मामले में पुलिस ने ठेकेदार पर गैर इरादतन हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली। जांच में यह बात सामने आई कि आधुनिक संसाधनों, सुरक्षा उपकरणों के इंतजाम के बिना काम […]

You May Like

Play sound