असम में कांग्रेस बना रही 30 हजार बूथ स्तरीय एजेंट

नयी दिल्ली (वार्ता) कांग्रेस ने असम में बूथ स्तरीय एजेंट प्रशिक्षण जागरूकता कार्यक्रम शुरू कर दिया है। इसके तहत वह प्रदेश में करीब 30 हजार बूथ स्तर एजेंट को ट्रेनिंग दे रही है, ताकि मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के समय मतदाता सूची पर नजर रखी जा सके।
असम में वर्ष 2026 में विधानसभा चुनाव होना है। इसी तरह कांग्रेस ने केरल में भी बूथ स्तर पर एजेंटों के लिए प्रशिक्षण शुरू किया है। इससे एजेंट्स को मतदाता सूची में दावे और आपत्तियां को दर्ज करवाने में मदद मिल सकेगी।
कांग्रेस पार्टी के सूत्रों का कहना है कि इस ट्रेनिंग के दौरान बूथ लेवल एजेंट्स को कर्नाटक के महादेवपुरा सीट का उदाहरण समझाया जा रहा है और उनके नेता राहुल गांधी की प्रेस वार्ता को दिखाया जा रहा हैं।
कांग्रेस पार्टी के अलावा इंडिया गठबंधन के अन्य दल भी अपने अपने राज्यों में बूथ एजेंटो को ट्रेनिंग देने की तैयारी कर रहे है। तृणमूल कांग्रेस (तृकां) और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) भी अपने कार्यकर्ताओं को इसके लिए तैयार कर रही है।

Next Post

आंध्र ने मुंबई के पूर्व बल्लेबाज इंदुलकर को बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया

Mon Sep 15 , 2025
नयी दिल्ली, 14 सितम्बर (वार्ता) आंध्र की टीम घरेलू सत्र से पहले काफी दिलचस्पी दिखा रही है। विश्व प्रसिद्ध कोच गैरी स्टीड को अपने सहयोगी स्टाफ के प्रमुख के रूप में औपचारिक रूप से नियुक्त करने के एक दिन बाद, आंध्र क्रिकेट संघ (एसीए) ने विनीत इंदुलकर को अपना बल्लेबाजी […]

You May Like