भोपाल पुलिस का अवैध शराब और अहता रेस्टोरेंट पर शिकंजा

भोपाल: राजधानी भोपाल में अवैध शराब के कारोबार और अनाधिकृत रूप से संचालित हो रहे अहता रेस्टोरेंट के खिलाफ पुलिस और आबकारी विभाग ने शनिवार को संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया। शहर के विभिन्न इलाकों में दबिश देकर पुलिस ने अवैध शराब बेच रहे 11 आरोपियों को धर दबोचा, जबकि नियमों का उल्लंघन करने वाले एक अहता रेस्टोरेंट को सील कर दिया गया.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जहांगीराबाद पुलिस टीम ने शनिवार को ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान 11 व्यक्तियों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है

वहीं, आबकारी विभाग की टीम ने भी सख्ती दिखाते हुए जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में संचालित एक अहता रेस्टोरेंट पर कार्रवाई की। यह अहता रेस्टोरेंट बिना किसी वैध अनुमति के चलाया जा रहा था, जिससे आसपास के लोगों को काफी असुविधा हो रही थी। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अहता रेस्टोरेंट को सील कर दिया और संचालक आजू बाजपेयी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Next Post

मेट्रो: प्रायोरिटी कॉरीडोर पर किया ट्रॉली ट्रायल रन 

Sat May 3 , 2025
इंदौर. आज सुबह मैट्रो के प्रबंध संचालक ने मालवीय नगर से सुपर कॉरिडोर 01 स्टेशन तक ट्रॉली ट्रायल रन कर निरीक्षण किया. इस दौरान विजय नगर स्टेशन, मेघदूत गार्डन, बापट, हीरा नगर एवं चंद्रगुप्त चौराहा स्टेशन का दौरा कर सिविल एवं तकनीकी सिस्टम को जानकारी ली. मेट्रो के प्रबंध संचालक […]

You May Like