
इंदौर. आज सुबह मैट्रो के प्रबंध संचालक ने मालवीय नगर से सुपर कॉरिडोर 01 स्टेशन तक ट्रॉली ट्रायल रन कर निरीक्षण किया. इस दौरान विजय नगर स्टेशन, मेघदूत गार्डन, बापट, हीरा नगर एवं चंद्रगुप्त चौराहा स्टेशन का दौरा कर सिविल एवं तकनीकी सिस्टम को जानकारी ली.
मेट्रो के प्रबंध संचालक कृष्ण चैतन्य ने आज सुबह करीब 11 किलोमीटर लंबा ट्रॉली ट्रायल रन किया. इस दौरान साथ में मैट्रो के स्थानीय वरिष्ठ अधिकारी साथ थे। ट्राली ट्रायल रन मालवीय नगर से सुपर कॉरिडोर 01 तक किया गया। ट्रायल रन के साथ चैतन्य ने स्टेशनों का ट्रॉली रुकवाकर निरीक्षण भी किया. कल प्रबंध संचालक ने आईएसबीटी, एमआर 10, भोरांसला चौराहा और सुपर कॉरिडोर 01-02 स्टेशन का दौरा किया था द्य आज अन्य मेट्रो स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों का अवलोकन किया. स्टेशन स्थल निरीक्षण में मुख्य रूप से दोनों ओर एंट्री- एक्सिट, लिफ्ट, एस्केलेटर, कंट्रोल रूम, विभिन्न सिस्टम रूम, टीकिटिंग रूम, शेड आदि निर्माण कार्य ठेकेदारों एजेंसियों को जल्दी पूरा करने के निर्देश दिए. प्रबंध संचालक के साथ स्थल निरीक्षण में वरिष्ठ अधिकारी अजय गुप्ता, निदेशक (प्रोजेक्ट), रणवीर सिंह राजपूत महाप्रबंधक (सिविल एलिवेटेड ), अजय कुमार महाप्रबंधक (सिविल अंडरग्राउन्ड ) एवं जनरल कंसल्टेंट और मेट्रो निर्माण संवेदकों के प्रतिनिधि मौजूद थे.
