हायड्रोफोलिस सर्जरी के बाद मिला नया जीवन

बड़वानी। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मोबाईल हैल्थ टीम के डॉ जावेद मंसूरी एवं डॉ श्रेया उपध्याय ने 16 दिसम्बर 2024 को विक्की खरते पिता रायसिंह 6 माह निवासी सिदड़ी के घर जाकर स्क्रीनिंग की थी। बच्चे में हायड्रोफोलिस बीमारी चिंहित की, जिस पर जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र डीईआईसी रैफर किया। इसके बाद सीएमएचओ ने आदेश स्वीकृत कर उपचार के लिए अनुबंधित नोबल अस्पताल इंदौर भेजा। जहां डॉ मुफज़र रस्सीवाला सर्जन ने 7 जनवरी 2025 को सर्जरी की। माता-पिता ने बताया कि जन्म के समय सामान्य बच्चे की अपेक्षा सिर बहुत बड़ा होने से चिंतित थे। हमारे परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, ऐसे में ईलाज कराना संभव नहीं था। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम में नि:शुल्क सर्जरी की गई, जो हमारे बच्चे के लिए वरदान साबित हुई।

Next Post

कूनो में मादा चीता आशा के साथ तीनो शावक कर रहे शिकार

Mon Feb 10 , 2025
श्योपुर। शिवपुरी-श्योपुर जिले की सीमा पर स्थित कूनो नेशनल पार्क में नन्हे शावकों ने अपनी जिंदगी शुरू कर दी है, कूनो पार्क प्रबंधन ने 3 चीता शावकों को उनकी मां आशा चीता के साथ खुले जंगल में रिलीज किया है। शावकों को स्वतंत्रता रास आ रही है। शावक अपनी मां […]

You May Like