बदमाशों का उपद्रव, कार में तोड़फोड़, बुलेट में लगाई आग 

जबलपुर। रांझी थाना अंतर्गत शोभापुर में बदमाशों ने उपद्रव मचाते हुए कार, बाइक में तोड़फोड़ कर दी बुलेट में आग लगा दी।

पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह मोेइनुद्दीन उर्फ मोनू 27 वर्ष निवासी पुराना शोभापुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह नगर निगम में अतिक्रमण डंपर चलाता है। रात लगभग 2 बजे उसके घर के पीछे मोहल्ले के प्रवीण रजक एवं प्रवीण के साथी देवू अन्ना, अरूण पटैल व एक अन्य बैठकर शराब पी रहे थे, जो उससे शराब पीने के लिये 3 हजार रूपये मांगने लगे, उसने पैसे देने से मना किया तो सभी उसके साथ विवाद करने लगे, सभी उसे मारने दौड़े तो वह भाग कर घर के अंदर घुस गया। सभी ने उसके घर के पास खड़ी टाटा इंडिगो कार एमपी 20 सीई 8315 में लोहे की राड एवं लाठी से तोड़कर कर लगभग 20 हजार रूपये का नुकसान किये। चारों ने फिरोज खान की बुलेट मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एन यू 8152 में आग लगा दिये, जिससे बुलट मोटर सायकल जल गई। लगभग 80-90 हजार रूपये का नुकसान हुआ। इसके बाद सभी ने मोहल्ले के हनीफ खान के घर जाकर घर के सामने रख़ी पेशन मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एन बी 7839 में लोहे की राड एवं लाठी से तोड़फोड़ कर लगभग 10 हजार रूपये का नुकसान किये।

Next Post

सिध्दघाट में मिली लाश 

Sat Jun 21 , 2025
जबलपुर।‌ ग्वारीघाट के सिध्दघाट में एक बुजुर्ग की लाश पड़ी मिली। पुलिस ने बताया कि मनोज कुशवाहा ने पुलिस को सूचना दी कि वह सिध्दघाट दर्शन करने गया था, जहां देेखा कि एक अज्ञात पुरुष उम्र लगभग 70 वर्ष रास्ते में मृत अवस्था में पडा था। सूचना पर पहुंची पुलिस […]

You May Like