मानसून से पहले ही कूनो के 16 चीतों को लगेगी वैक्सीन

श्योपुर: कूनो नेशनल पार्क के खुले जंगलों में विचरण कर रहे 16 चीतों को जून के पहले सप्ताह में वैक्सीनेट किया जाएगा। मानसून से पहले प्रबंधन ने यह निर्णय संक्रमण से बचाव के लिए लिया है। वर्ष 2023 में बारिश के दौरान इन्फेक्शन से तीन चीतों की मौत हो गई थी।

इस बार वैसी स्थिति दोहराने से रोकने के लिए सभी चीतों को ट्रेंक्यूलाइज कर दवा देने की तैयारी है। इन्हें ब्रेवैक्टो नाम की वैक्सीन दी जाएगी। जरूरत पड़ी तो कुछ चीतों को अस्थायी रूप से बाड़े में बंद भी किया जा सकता है, जिससे वैक्सीनेशन के बाद उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जा सके। सीसीएफ उत्तम कुमार शर्मा ने बताया कि बारिश से पहले सभी चीतों को ट्रेंक्यूलाइज कर वैक्सीनेशन किया जाएगा।

Next Post

गैस रिसाव से लगी आग, सिलेंडर फटे, तीन टपरे खाक, लाखों का नुकसान

Sun Jun 1 , 2025
शिवपुरी: जिले के करैरा नगर के किला क्षेत्र के पीछे लोहपीटा बस्ती में अचानक आग लग गई। इस हादसे में तीन टपरे जलकर खाक हो गए। टपरों में रखे दो गैस सिलेंडर धमाके के साथ फट गए। कोई जनहानि नहीं हुई। अजय लोहपीटा की पत्नी मुस्कान टपरे में खाना बना […]

You May Like