भोपाल: कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। लिंक रोड क्रमांक-1 स्थित शासकीय गुलाब उद्यान में आयोजित इस प्रदर्शनी का उद्घाटन कर मुख्यमंत्री ने पुष्प उत्पादकों और किसानों के प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर विभिन्न प्रजातियों के आकर्षक फूलों की प्रदर्शनी लगाई गई है, जो बागवानी और पुष्प उत्पादन के क्षेत्र में नवाचार और गुणवत्ता को दर्शाती है। प्रदर्शनी के माध्यम से किसानों को आधुनिक तकनीक, बेहतर उत्पादन और विपणन के अवसरों से जोड़ने का संदेश दिया गया।
