स्नूकर क्लब में नाबालिगों का खूनी खेल, 30 सेकंड में 27 वार; CCTV में रिकॉर्ड हुई वारदात

भोपाल। राजधानी के टीला जमालपुरा स्थित गणेश चौक के एक स्नूकर क्लब में पूल गेम के दौरान हुई रंजिश ने खतरनाक रूप ले लिया। 10वीं कक्षा के 16 वर्षीय छात्र पर उसके ही दो हम उम्र साथियों ने चाकू और छुरी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वारदात का सीसीटीवी फुटेज 22 फरवरी को सामने आया, जिसमें आरोपी फिल्मी अंदाज में क्लब में घुसकर महज 30 सेकंड में 27 वार करते दिखाई दे रहे हैं।

हमले में छात्र की एक कलाई पर 10 से अधिक गहरे जख्म आए, जबकि दूसरे हाथ की दो उंगलियां कट गईं। कंधे और पीठ पर भी गंभीर चोटें हैं। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक पीड़ित गौतम नगर थाना क्षेत्र का निवासी है। कुछ दिन पहले क्लब में हुए विवाद और कथित थप्पड़ की घटना के बाद यह हमला बदले की नीयत से किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों नाबालिगों को पकड़ा, लेकिन नोटिस देकर छोड़ने की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।

Next Post

बढ़े न्यूनतम वेतन और बकाया भुगतान पर मुहर, 30 लाख श्रमिकों को राहत

Mon Feb 23 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश में निजी, सरकारी एवं आउटसोर्स व्यवस्था से जुड़े 30 लाख से अधिक श्रमिकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य के श्रमायुक्त ने स्पष्ट आदेश जारी कर सभी शासकीय विभागों, स्थानीय निकायों और संबद्ध संस्थाओं को 1 अप्रैल 2024 से लागू संशोधित न्यूनतम वेतन का भुगतान सुनिश्चित करने […]

You May Like