यातायात पुलिस ने बच्चों को बताए ट्रैफिक के नियम

इंदौर: सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और लोगों को नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए यातायात पुलिस लगातार अभियान चला रही है. मंगलवार को राजेश्वर विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें करीब 400 विद्यार्थी शामिल हुए.पुलिस अधीक्षक यांगचेन भूटिया और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश द्विवेदी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में डीएसपी ट्रैफिक नितिन सिंह, सूबेदार विनोद यादव व यातायात पुलिस की टीम मौजूद रही.

अधिकारियों ने बच्चों को हेलमेट और सीटबेल्ट की अनिवार्यता, ड्राइविंग लाइसेंस, यातायात सिग्नल का महत्व और वाहन बीमा संबंधी जानकारी दी. कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने कई सवाल भी पूछे जिनका अधिकारियों ने सरल भाषा में जवाब दिया. पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को सुरक्षित यातायात की शपथ दिलाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

Next Post

पत्नी को गरम चम्मच से दागा, बाल काटे; पुलिस ने किया पति व ससुराल पक्ष पर प्रकरण दर्ज

Tue Aug 19 , 2025
इंदौर: क्षिप्रा थाना क्षेत्र के एक गांव में घरेलू विवाद के दौरान पति की हैवानियत सामने आई है. गुस्से में आरोपी पति ने पहले पत्नी की जमकर पिटाई की, फिर उसके सिर पर गरम चम्मच दाग दिया. यही नहीं, उसने कैंची से महिला के बाल काटकर उसे जान से मारने […]

You May Like