अब PM पर आपत्तिजनक टिप्पणी, युवक अरेस्ट FIR दर्ज

इंदौर: गांधी नगर क्षेत्र स्थित मेट्रो प्रोजेक्ट कैंप में काम करने वाले एक युवक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा दिए.जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद श्री राजपूत करणी सेना की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

आरोपी की पहचान मोहम्मद जावेद पिता किताब अंसारी के रूप में हुई है, जो मेट्रो प्रोजेक्ट से जुड़ी यूआरसी कंपनी के गांधी नगर स्थित कैंप में कार्यरत था. वायरल वीडियो में जावेद अपने साथी के साथ किचन में दिखाई दे रहा है, जहां एक युवक पाकिस्तान जिंदाबाद और दूसरा एक रात में भारत साफ कर देंगे कहता हुआ नजर आता है. शिकायतकर्ता श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश संगठन महामंत्री दिग्विजय सिंह ने बताया कि घटना गुरुवार रात की है.

संगठन के सदस्यों ने आरोपी को पहचान कर कैंप से पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. मामले में गांधी नगर थाना थाना प्रभारी अनिल यादव का कहना है कि पुलिस ने जावेद और एक अन्य युवक के खिलाफ देशद्रोह और प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी को लेकर प्रकरण दर्ज किया है. पुलिस वायरल वीडियो की जांच करने के साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की सत्यता, संदर्भ और आरोपी की मंशा की गहनता से जांच की जा रही है, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

अंबेडकर प्रतिमा विवाद बढ़ा, राज्यपाल का कार्यक्रम स्थगित

Fri May 16 , 2025
ग्वालियर: 17 मई को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के अनावरण का कार्यक्रम टल गया है। इस कार्यक्रम में प्रदेश के राज्यपाल शामिल होने के लिए ग्वालियर आने वाले थे। उनका कार्यक्रम निरस्त हो गया है। वहीं प्रतिमा की स्थापना को लेकर अब प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश से […]

You May Like