
सागर। पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन सागर इरशाद वली ने पुलिस कंट्रोल रूम मे सागर जिले की अपराध स्थिति एवं कानून-व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने, संवेदनशील क्षेत्रों की स्थिति तथा पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में डीआईजी शशिंद्र शशीन्द्र चौहान,एसपी अनुराग सुजानिया, एएसपी जयवीर सिंह भदौरिया, नरेन्द्र सोलंकी, प्रशिक्षु आईपीएस दीपांशु, जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी, पुलिस ,रक्षित निरीक्षक सागर एवं समस्त थाना प्रभारी उपस्थित रहे।बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक सागर श्री सुजानिया द्वारा आईजी को जिले की भौगोलिक स्थिति, थाना क्षेत्रवार कानून-व्यवस्था की स्थिति, संवेदनशील क्षेत्रों, अपराध की प्रकृति एवं क्षेत्रवार अपराध के पैटर्न के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही जिले में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाहियों से भी अवगत कराया गया।
आईजी ने थाना क्षेत्रवार अपराधों की समीक्षा करते हुए अपराधों की रोकथाम, लंबित अपराधों के त्वरित निराकरण, गंभीर एवं संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, आदतन अपराधियों की निगरानी तथा संवेदनशील क्षेत्रों में सतत पुलिस उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।बैठक में आगामी त्यौहारों एवं विभिन्न आयोजनों को दृष्टिगत रखते हुए शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, भीड़ प्रबंधन, संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।साथ ही महिला एवं बाल अपराध, साइबर अपराध, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई, लंबित शिकायतों एवं प्रकरणों के निराकरण तथा आमजन की शिकायतों पर त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई को लेकर भी अधिकारियों से चर्चा की गई। आईजी ने ने अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को क्षेत्र में सतत भ्रमण एवं प्रभावी पुलिसिंग, सूचना तंत्र को मजबूत करने तथा अपराध घटित होने से पहले उसकी रोकथाम के लिए सक्रिय एवं परिणाममुखी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
