
जबलपुर। सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से मौसम ने फिर करवट बदलना शुरू कर दिया। शहर में ठंड बढ़ने लगी हैं और लोगों को सुबह-शाम ठंड महसूस होने लगेगी। पिछले दिनों छाए रहे बादल अब पूरी तरह छंट चुके हैं। शुक्रवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई। पहली बार सीजन में न्यूनतम तापमान लुढक कर 14.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। दिन चढ़ने के साथ ही सूर्य देव ने दर्शन दे दिए।
