भारत-पोलैंड संबंधों को मजबूत करने के लिए पोलैंड के उप प्रधानमंत्री सिकोरस्की नयी दिल्ली पहुंचे

नयी दिल्ली, 19 जनवरी (वार्ता) भारत के तीन दिवसीय दौरे पर आए पोलैंड के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री रादोस्लाव सिकोरस्की भारत-पोलैंड रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के उद्देश्य से सोमवार को नयी दिल्ली पहुंचे। जहां उनका स्वागत अतिरिक्त सचिव पूजा कपूर ने किया।

उनके दौरे का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाना और भारत और पोलैंड के बीच सहयोग के नए क्षेत्रों का पता लगाना है।

पोलैंड के उप प्रधानमंत्री के विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात कर भारत-पोलैंड रणनीतिक साझेदारी को और आगे बढ़ाने पर चर्चा करने की उम्मीद है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक पोस्ट में कहा, “नयी दिल्ली में आपका हार्दिक स्वागत है। पोलैंड के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री रादोस्लाव सिकोरस्की आज नई दिल्ली पहुंचे। नयी दिल्ली में उनके कार्यक्रम भारत-पोलैंड रणनीतिक साझेदारी को और आगे बढ़ाने पर केंद्रित हैं।”

राजधानी पहुंचने से पहले श्री सिकोरस्की ने 17 से 18 जनवरी तक जयपुर का दौरा किया, जहां उन्होंने जयपुर साहित्य महोत्सव में भाग लिया।

 

Next Post

कोलंबिया में मौत का तांडव! वर्चस्व की जंग में भिड़े दो गुट, 27 मरे

Mon Jan 19 , 2026
कोलंबिया के गुआवियारे में FARC के अलग हुए गुटों के बीच हिंसक झड़प में 27 की मौत। ड्रग व्यापार और वर्चस्व संघर्ष हिंसा की मुख्य वजह है। वेनेजुएला के पड़ोसी देश कोलंबिया में एक बार फिर हिंसा ने भयावह रूप ले लिया है। दक्षिण-पश्चिम कोलंबिया में वामपंथी गुरिल्ला गुटों के […]

You May Like