बरगवां पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद

सिंगरौली : जिले की बरगवां पुलिस ने वाहन चोरी के मामलों में कार्रवाई करते हुए चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस ने मामले में दो विधि-विरुद्ध किशोरों को दस्तयाब किया है। बरामद दोनों मोटरसाइकिलों की कुल कीमत करीब 55 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार ग्राम बरैनिया निवासी फरियादी धु्रव सिंह ने 7 अगस्त को सूचना दी कि 6 अगस्त की दरमियानी रात घर के बाहर खड़ी उनकी हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल वाहन क्रमांक एमपी 66 एमए 3103 चोरी हो गई। सूचना पर बरगवां पुलिस ने धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इसी तरह फरियादी अतुल प्रताप सिंह निवासी बरैनिया ने 8 अगस्त को शिकायत दर्ज कराई कि 7 जुलाई की दरमियानी रात उनके घर के सामने खड़ी हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 66 जेडई 4712 अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई। इस मामले में धारा 303(2)बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर जिले के सरई थाना क्षेत्र से दो विधि विरुद्ध किशोर को मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में हिरासत में लेकर पूछतांछ की, जहां उन्होंने इस घटना को अंजाम देने की बात को कबूल किया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी गई मोटरसाइकिलों को बरामद कर लिया। जांच के दौरान पुलिस टीम ने दोनों मामलों में दो विधि-विरुद्ध किशोरों को दस्तयाब कर उनके कब्जे से हीरो एचएफ डीलक्स कीमत 45 हजार रुपये तथा हीरो स्प्लेंडर प्लस कीमत 10 हजार रुपये बरामद की। पुलिस ने दोनों किशोरों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की है। उक्त कार्रवाई में बरगवां थाना प्रभारी निरीक्षक डॉ. अनिल पटेल के नेतृत्व में सउनि रामचरण सतनामी, अरुण पटेल, प्रआर अधवलाल सोनी, आर अरविंद यादव, महेश पटेल और चंद्रकेश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Next Post

अत्यधिक बारिश के चलते भोपाल में आज स्कूलों में कक्षा 12वीं तक के छात्रों की रहेगी छुट्टी

Mon Aug 10 , 2026
भोपाल: जिले में लगातार हो रही अत्यधिक बारिश को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने सोमवार, 10 अगस्त को भोपाल जिले के सभी स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया है। यह आदेश शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त सभी विद्यालयों पर लागू होगा। आदेश के अनुसार MPBSE, CBSE, ICSE […]

You May Like