अत्यधिक बारिश के चलते भोपाल में आज स्कूलों में कक्षा 12वीं तक के छात्रों की रहेगी छुट्टी

भोपाल: जिले में लगातार हो रही अत्यधिक बारिश को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने सोमवार, 10 अगस्त को भोपाल जिले के सभी स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया है। यह आदेश शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त सभी विद्यालयों पर लागू होगा।

आदेश के अनुसार MPBSE, CBSE, ICSE सहित अन्य बोर्ड से संबद्ध स्कूलों में नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों की आज छुट्टी रहेगी। हालांकि, विद्यालय के शिक्षक एवं अन्य कर्मचारी अपने निर्धारित विद्यालयीन समय में कार्यालय में उपस्थित रहेंगे।
जिला शिक्षा अधिकारी ने अत्यधिक वर्षा के मद्देनजर विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है।

Next Post

मेहंदी से हाथ पर लिखा युवक का नाम, जहर खाकर दी जान

Mon Aug 10 , 2026
इंदौर: चंदन नगर थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय युवती ने जहर खा लिया. कुछ दिन पहले ही उसने मेहंदी से अपने हाथ पर एक युवक का नाम लिखा था. परिवार के सोने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ी और रविवार शाम उपचार के दौरान मौत हो गई. चंदन नगर थाना थाना […]

You May Like