अवैध कालोनी की सडक़ नगर निगम ने उखाड़ी

रीवा।निगम आयुक्त डॉ. सौरभ सोनवणे के निर्देशानुसार अवैध कॉलोनी विकास पर रोक लगाने की दिशा में नगर निगम द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे हैं. इसी क्रम में 19 जुलाई को जोन क्र. 04 वार्ड 42 में मतीन ख़ान द्वारा निर्मित अवैध कॉलोनी में निर्माण सरंचना हटाने के साथ रोड उखाडऩे की कार्यवाही की गई. पूर्व में जारी नोटिस और चेतावनी के बावजूद निर्माण न हटाए जाने पर यह कठोर कदम उठाया गया. निगम आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इसी प्रकार की अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी प्लॉट या भूमि की खरीदी से पहले उसकी वैधता की जांच अवश्य करें. इस कार्रवाई के दौरान कार्यपालन यंत्री एचके त्रिपाठी, सहायक यंत्री पीएन शुक्ला, उपयंत्री मनोज सिंह, अतिक्रमण सहायक अच्छेलाल पटेल सहित अतिक्रमण अमला मौजूद रहा.

Next Post

दिनदहाड़े सूने मकान का टूटा ताला

Sat Jul 19 , 2025
कटनी। बस स्टैंड पुलिस चौकी के अंतर्गत शिवाजी नगर में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक शिवाजी नगर निवासी कल्पना तिवारी 19 जुलाई को दोपहर 12 बजे अपने पुत्र अंशुल तिवारी के साथ अपने भाई के घर गई […]

You May Like