विक्रांत मैसी हिमाचल और उत्तराखंड में खोलेंगे ‘मुसाफिर कैफे’

मुंबई, 17 सितंबर (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मैसी हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ‘मुसाफिर कैफे’ नाम से दो नए कैफे खोलने जा रहे हैं।सूत्रों के अनुसार, दोनों स्थानों पर निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। कैफे को ‘मुसाफिर कैफे’ धारावाहिक में दिखाए गए कैफे की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है। इनमें कलाकारों के ठहरने के लिए करीब 20 कमरों की सुविधा भी होगी। विक्रांत मैसी धारावाहिक में चंदर की भूमिका निभा रहे हैं और अपने निर्माण संस्थान ‘होममेड स्टोरीज’ के जरिए भी इससे जुड़े हैं। कहानी में चंदर पहाड़ों में कैफे शुरू कर अपने सपनों को पूरा करने की कोशिश करता है। इन दोनों कैफे के जरिए धारावाहिक की काल्पनिक दुनिया को वास्तविक जीवन में उतारने की तैयारी की जा रही है।

.....

Next Post

विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की 'राणाबाली' की शूटिंग पूरी

Thu Sep 17 , 2026
मुंबई, 17 सितंबर (वार्ता) विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अभिनीत फिल्म ‘राणाबाली’ की शूटिंग पूरी हो गई है। फिल्म 16 अक्टूबर 2026 को दशहरा के अवसर पर दुनिया भर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।राहुल संकृत्यायन के निर्देशन में बनी फिल्म अब निर्माणोत्तर चरण में पहुंच गई है। फिल्म की रिलीज […]

You May Like