TPS योजनाओं में 11 सौ करोड़ से IDA करेगा विद्युत कार्य

इंदौर: इंदौर विकास प्राधिकरण टीपीएस योजनाओं में 11 सौ करोड़ की लागत से विद्युत कार्य करवाएगा. इसमें अंडर ग्राउंड लाइन डालने और इंटेलिजेंस स्ट्रीट लाइट लगाने का काम विशेष तौर पर होगा. इसके अलावा सभी 7 योजनाओं में आईडीए अलग अलग ग्रिड के सब स्टेशन का निर्माण करेगा.आईडीए टीपीएस योजनाओं में बिजली व्यवस्था करने के लिए 1100 करोड़ रुपए खर्च करेगा.

इसके तहत सभी 7 टीपीएस योजनाओं में 1100, 400, 220, 132 और 33 केवी विद्युत ग्रिड स्थापित करेगा. साथ ही 33 और 11 केवी विद्युत आपूर्ति लाइन भी डालेगा. सभी लाइन अंडर ग्राउंड डाल जाएगी.आईडीए विशेष तौर पर आधुनिक तकनीक की इंटेलिजेंट सिस्टम से लैस स्ट्रीट लाइट लगाने का काम करेगा.

Next Post

सफेद कार को रंग-बिरंगा कर प्रचार में दौड़ाया

Sat Jun 14 , 2025
इंदौर: राजीव गांधी चौराहा पर तैनात यातायात पुलिस ने एक टैक्सी कार को रोका, जो रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड में सफेद रंग की थी, लेकिन वाहन मालिक ने उसे हरे और पीले रंग में बदलकर विज्ञापन के उद्देश्य से सड़कों पर उतार दिया था.यातायात सूबेदार सुमित बिलोनिया व उनकी टीम राजीव गांधी […]

You May Like