इंदौर: राजीव गांधी चौराहा पर तैनात यातायात पुलिस ने एक टैक्सी कार को रोका, जो रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड में सफेद रंग की थी, लेकिन वाहन मालिक ने उसे हरे और पीले रंग में बदलकर विज्ञापन के उद्देश्य से सड़कों पर उतार दिया था.यातायात सूबेदार सुमित बिलोनिया व उनकी टीम राजीव गांधी चौराहा क्षेत्र में यातायात प्रबंधन में जुटी थी, तभी उन्होंने एक रंगीन टैक्सी वाहन को संदिग्ध मानते हुए रोककर दस्तावेजों की जांच की.
वाहन के रजिस्ट्रेशन में रंग सफेद दर्ज था, जबकि मौके पर वाहन हरे और पीले रंग में पेंट किया हुआ था और उसका उपयोग प्रचार वाहन के रूप में किया जा रहा था. रजिस्ट्रेशन के रंग में परिवर्तन करना मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन है. इस पर पुलिस ने मौके पर ही पाचं हजार का चालान जारी कर राशि वसूल की.
