कलेक्टर ने कोलार तहसील का निरीक्षण कर रिकॉर्ड व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा

भोपाल. कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने तहसील कोलार कार्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने तहसील के तीनों कोर्ट – तहसीलदार, नायाब तहसीलदार एवं अनुविभागीय अधिकारी कोर्ट का जायजा लिया.

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सिंह ने आरसीएमएस प्रकरणों का मिलान कर अधिकारियों को समय-सीमा में समस्त प्रकरणों के निराकरण के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि सभी प्रकरण विधिवत पंजीबद्ध हों, कोई भी प्रकरण बिना पेशी के ना हो तथा पारित आदेशों का तत्काल अमल कर खसरे में दर्ज करते हुए आवेदक को नि:शुल्क प्रति प्रदान की जाए. रिकॉर्ड रूम की अव्यवस्थित स्थिति पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की और नवीन तहसील कार्यालय भवन का निरीक्षण कर रिकॉर्ड रूम को सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए. उन्होंने रेरा प्रकरणों में शीघ्र कार्रवाई कर वसूली सुनिश्चित करने तथा उच्च न्यायालय एवं सिविल न्यायालय के प्रकरणों में समय पर जवाब/दावा प्रस्तुत करने के निर्देश दिए.

 

Next Post

फर्जी एप के ज़रिए लॉ स्टूडेंट से ऑनलाइन धोखाधड़ी

Sat Jun 14 , 2025
इंदौर: शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे और आईपीओ में इन्वेस्टमेंट के नाम पर आम लोगों से ऑनलाइन ठगी करने वाली गैंग के एक शातिर सदस्य को क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है. आरोपी ने फरियादी एक लॉ स्टूडेंट फरियादी से फर्जी एप के माध्यम से 10,36,700 की ठगी […]

You May Like