फर्जी एप के ज़रिए लॉ स्टूडेंट से ऑनलाइन धोखाधड़ी

इंदौर: शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे और आईपीओ में इन्वेस्टमेंट के नाम पर आम लोगों से ऑनलाइन ठगी करने वाली गैंग के एक शातिर सदस्य को क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है. आरोपी ने फरियादी एक लॉ स्टूडेंट फरियादी से फर्जी एप के माध्यम से 10,36,700 की ठगी की थी.आरोपी ने फरियादी को व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर आठ सौ प्रतिशत रिटर्न के झूठे दावे किए. फरियादी से प्ले स्टोर पर उपलब्ध फर्जी ऐप डाउनलोड करवाया.

ऐप में शेयर व आईपीओ ट्रेडिंग के नाम पर बैंक खातों में रकम ट्रांसफर करवाई गई. ऐप पर दिखाए गए नकली डैशबोर्ड में इन्वेस्टमेंट पर कई गुना प्रॉफिट दर्शाया. जब फरियादी ने 48.75 लाख निकालने की कोशिश की, तो प्रोसेस रोक दी गई और 7.67 लाख टैक्स के नाम पर मांगे थे. क्राइम ब्रांच की टीम ने गांधी नगर में रहने वाले 23 वर्षीय आयुष काला उर्फ छोटू जैन को गिरफ्तार किया है.

आयुष ने स्नातक की पढ़ाई की है. वह अपने पिता के साथ कोल्ड ड्रिंक्स और वॉटर सप्लाई व्यवसाय में सहयोग करता था. फरियादी प्रशांत राठौर द्वारा की गई शिकायत पर क्राईम ब्रांच की टीम ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उससे पूछताछ की जा रही है. पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह 15 हजार रुपए के लालच में ऑनलाइन ठग गिरोह के संपर्क में आया और अपना बैंक खाता उपलब्ध कराया, जिसमें फरियादी की 2.07 लाख की रकम जमा हुई थी. पुलिस अब आरोपी के अन्य साथियों की जानकारी जुटाने के लिए रिमांड ले रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है

Next Post

मदनमहल में निकला कोरोना पॉजिटिव युवक, घर में किया आईसोलेट

Sat Jun 14 , 2025
जबलपुर: कोरोना वायरस ने जबलपुर में धीरे-धीरे करके पैर पसारना शुरू कर दिया है। पहले मूलत: निवासी 80 वर्षीय वो बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव आया था जो अधारताल स्थित अपने रिश्तेदार के घर आया हुआ था। लेकिन इस बार मदनमहल क्षेत्र में रहने वाला 32 साल का युवक कोरोना पॉजिटिव आया […]

You May Like