मदनमहल में निकला कोरोना पॉजिटिव युवक, घर में किया आईसोलेट

जबलपुर: कोरोना वायरस ने जबलपुर में धीरे-धीरे करके पैर पसारना शुरू कर दिया है। पहले मूलत: निवासी 80 वर्षीय वो बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव आया था जो अधारताल स्थित अपने रिश्तेदार के घर आया हुआ था। लेकिन इस बार मदनमहल क्षेत्र में रहने वाला 32 साल का युवक कोरोना पॉजिटिव आया है जिसे स्वास्थ्य विभाग द्वारा उसके घर में ही आईसोलेशन पर रखा गया है।

इस संबंध में सीएमएचओ डॉ. संजय मिश्रा ने नवभारत को बताया कि शासन की तरफ से अभी सैंपलिंग करने की गाइडलाइन जारी नहीं की गई है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। मदनमहल इलाके में रहने वाले युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिसकी निगरानी की जा रही है। साथ ही करीब 5 दिन पहले अधारताल में 80 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना पॅाजिटिव आए थे वे मूलत: कटनी निवासी हैं जिनका मेडिकल के आईसालेशन वार्ड में इलाज जारी है।

Next Post

बिजली पावर हाऊस में तोडफ़ोड़, ऑपरेटर से मारपीट, धमकाया

Sat Jun 14 , 2025
जबलपुर: सिहोरा थाना अंतर्गत ग्राम पोंडा बिजली पावर हाऊस में घुसकर उपभोक्ताओं ने जमकर उपद्रव मचाया। जुनवानी खुर्द गांव के तीन घरों की लाइट बंद होने पर पावर हाऊस में घुसकर न केवल तोडफ़ोड़ की बल्कि ऑपरेटर से मारपीट करते हुए उसे धमकाया।पुलिस के मुताबिक प्रहलाद पटेल निवासी ग्राम पोंडा […]

You May Like