भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत रत्न से सम्मानित देश के महान उद्योगपति जेआरडी टाटा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इंजीनियरिंग, होटल, वायुयान सहित अनेक उद्योगों के विकास में स्वर्गीय जेआरडी टाटा का योगदान अतुलनीय रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जेआरडी टाटा ने न केवल देश में औद्योगिक क्रांति की नींव मजबूत की, बल्कि उद्योग जगत में नवाचार, गुणवत्ता और नैतिकता की मिसाल भी पेश की। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के औद्योगिक विकास को नई दिशा देने वाले स्व. टाटा को सदैव सम्मान और श्रद्धा के साथ स्मरण किया जाता रहेगा।
