त्यौहारों को देखते हुए पुलिस ने किया पैदल भ्रमण

ग्वालियर: पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, अति पुलिस अधीक्षक श्रीमती विदिता डांगर एवं उप पुलिस अधीक्षक यातायात अजीत सिंह चौहान के मार्गदर्शन में त्यौहारों को देखते हुए दुकानों पर खरीदारी करने आने वाले ग्राहकों को कोई असुविधा न हो इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है एवं लगातार मय बल के साथ शहर में पैदल भ्रमण किया जा रहा है जिससे शहर में कोई दुर्घटना न घटे और शहर का यातायात संचालन बिना किसी अवरोध के संचालित होता रहे।

पैदल भ्रमण के दौरान उप पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह चौहान, यातायात थाना प्रभारी धनंजय शर्मा, निरीक्षक पूरन शर्मा, थाना कोतवाली थाना प्रभारी श्रीमती मोहिनी वर्मा, सूबेदार राधाबल्लभ गुर्जर, सूबेदार प्रबल यादव एवं थाना के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। पैदल भ्रमण के दौरान दुकान संचालकों को दुकान सामग्री बाहर न रखने की समझाइश दी गई एवं बेसमेंट में बनी पार्किंग का उपयोग करने हेतु व्यापारियों को बताया गया।

इसी क्रम में शिफ्ट का उल्लंघन कर शहर में भीड़भाड़ करने वाले टमटमो के विरुद्ध मुहिम चलाकर कार्यवाही की गई जिसमें 45 टमटमो के मोटर व्हीकल एक्ट में चलान कर 22,500 रुपए की राशि अधिरोपित कर जमा कराई गई। इस प्रकार की संयुक्त कार्यवाही आगामी त्यौहारों को देखते हुए लगातार जारी रहेगी ।

Next Post

सोहागी घाटी मे पलटा ट्रक, चालक की मौत; एक कार भी चपेट में आई

Tue Oct 7 , 2025
रीवा: जिले की मौत की घाटी में तब्दील हो रहे सोहागी पहाड़ पर नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला, बीती देर रात नारियल से लदा ट्रक पलटा, दबकर चालक की हुई मौत,वहीं बगल से जा रही कार पर नारियल गिरने से कार भी पलटी कार में सवार चार लोग हुए […]

You May Like