शिवपुरी में अवैध खनन परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, बिना ई-टीपी वाले पकड़े वाहन

शिवपुरी: प्रभारी खनिज निरीक्षक सोनू श्रीवास ने दल के साथ क्षेत्र का आकस्मिक भ्रमण किया। इस दौरान, बैराड तहसील के ग्राम टोडा में खण्डा खनिज का परिवहन करती एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बिना वैध ई-टीपी के पाई गई, जिसे मौके पर ही जब्त कर पुलिस थाना बैराड में खड़ा कराया गया।

इसी तरह पोहरी तहसील क्षेत्र में भी खनिज बोल्डर का परिवहन करते एक अन्य वाहन को बिना वैध ई-टीपी के पकड़ा गया। इसे पुलिस थाना पोहरी की अभिरक्षा में सौंपा गया है। दोनों वाहनों को संबंधित थानों की अभिरक्षा में रखा गया है।

Next Post

वन विभाग ने 300 बीघा जमीन मुक्त कराई, दर्जन भर जेसीबी से फसल नष्ट

Sat Dec 20 , 2025
शिवपुरी: जिले में वन विभाग ने वन भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ व्यापक स्तर पर सख्त कार्रवाई की है। इस अभियान के तहत 100 से अधिक कर्मचारियों, 12 जेसीबी मशीनों और 3 ट्रैक्टर-कल्टी वेटरों की मदद से 300 बीघा वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। यह कार्रवाई […]

You May Like