दक्षिण कोरिया आयात शुल्क मसले पर अमेरिका से बातचीत जारी रखेगा

सोल/वाशिंगटन, 08 जुलाई (वार्ता) आयात शुल्क मसले पर अमेरिका के कठोर रुख से परेशान हुए दक्षिण कोरिया ने आज कहा कि वह इस मामले को बातचीत से सुलझाने के लिए प्रयासरत है और इसके उचित समाधान में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

दक्षिण कोरिया के व्यापार मंत्री ने यहां जारी एक बयान में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश के राष्ट्रीय हितों को सर्वोपरि रखते हुए उनका देश अमेरिका के साथ बातचीत में शामिल रहा है। लेकिन समय कम होने के वजह से यह बातचीत किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी।

गौरतलब है कि अमेरिका ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक अगस्त से दक्षिण कोरिया से होने वाले आयात पर 25 फीसदी का शुल्क लगाने का ऐलान किया है।

मंत्रालय ने कहा कि इसके लिए दोनों देशों के बीच साझेदारी के जरिए प्रमुख उद्योगों में आगे बढ़ने के अवसर तलाशे जाएंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ली जी म्योंग के नेतृत्व में नई सरकार ने चार जून को ही शपथ ली है और सरकार आयात शुल्क संबंधी अनिश्चितताओं को तेजी से हल करेगी और उनका देश बेहतर घरेलू नियमों और तर्कसंगत विनियमों से व्यापार घाटे की अमेरिकी चिंताओं से निपटेगा।

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर दक्षिण कोरिया को संबोधित एक पत्र में कहा कि दोनों देशों को आयात शुल्क नीतियों और व्यापार बाधाओं के कारण हुए दीर्घकालिक और लगातार बने हुए व्यापार घाटे के मसले को हल करना चाहिए।

Next Post

नाला में नहाने गये तीन बच्चों की डूबने से मौत, सोहागपुर थाना क्षेत्र की घटना

Tue Jul 8 , 2025
शहडोल। जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रोहनिया के केरहाई टोला में नाला में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गयी । इस घटना की जानकारी लगने के बाद गाँव में हडकंप मच गया । मृतकों में साहिल यादव 9 वर्ष, शौर्य यादव 7 वर्ष दोनों […]

You May Like

मनोरंजन