अलवर में इंटरनेशनल टाइगर मैराथन आठ जनवरी को

अलवर, 02 जनवरी (वार्ता) केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा है कि अलवर में ‘अलवर मैराथन’ आठ जनवरी को आयोजित की जाएगी और इस दौड़ को इंटरनेशनल टाइगर मैराथन का नाम दिया गया है।

यादव ने शुक्रवार को राजस्थान में अलवर में बताया कि इसमें देश-विदेश के मैराथन धावक शिरकत करेंगे। इसका आयोजन जंगल और बाघों के संरक्षण के लिए किया जा रहा है और शायद यह देश का इस तरह का पहला आयोजन है। उन्होंने बताया कि इसके संयोजक पूर्व पार्षद अरुण जैन और सहसंयोजक गगन सिंह को बनाया गया है । इसके लिए शहर की समितियां गठित कर दी गई हैं। वह आज विभिन्न समितियां से मिलेंगे और इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरा काम किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस आयोजन के लिये अंतरराष्ट्रीय समन्वयक भी सात जनवरी तक आ जाएंगे। अलवर में सामुदायिक खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है, इसके लिए अलवर शहर विधायक और राजस्थान सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने अच्छा काम किया है।

 

 

Next Post

सिडनी टेस्ट के बाद संन्यास लेंगे उस्मान ख़्वाजा

Fri Jan 2 , 2026
सिडनी, 02 जनवरी (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख़्वाजा ने घोषणा की है कि वह सिडनी में एशेज सीरीज़ के पांचवें और आख़िरी मैच के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। 39 साल के ख़्वाजा अपने आख़िरी टेस्ट में 87 मैच और 6206 रन के साथ उतरेंगे, जिसमें […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।