नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर (वार्ता) आयुष बदोनी (217), सुमित माथुर (92) और अनुज रावत (नाबाद 61) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत दिल्ली ने छह विकेट पर 648 रन पर पारी घोषित कर दी।
आज यहां दिल्ली ने कल के चार विकेट पर 384 रन से आगे खेलना शुरु किया। आयुष बदोनी ने कल पारी 115 रनों से आगे खेलते हुए अपना दोहरा शतक पूरा किया। 117वें ओवर में उन्हें जेएम पटेल ने आउट किया। बदोनी ने 246 गेंदों में 22 चौके और दो छक्के उड़ाते हुए (217) रनों की पारी खेली। 137वें ओवर में सुमित माथुर के आउट होने के बाद दिल्ली ने छह विकेट पर 648 रन पर पारी घोषित कर दी। माथुर ने 184 गेंदों में सात चौके और चार छक्के उड़ाते हुए (92) रनों की पारी खेली। अनुज रावत 61 रन बनाकर नाबाद रहे।
इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के समय दो विकेट पर 98 रन बना लिये है। वेदांत त्रिपाठी (नाबाद 32) और मनन हिंगराजिया (नाबाद 12) क्रीज पर मौजूद है। अभिषेक देसाई (34) और आर्या देसाई (11) रन बनाकर आउट हुये। गुजरात अभी भी दिल्ली के पहली पारी में बनाये गये स्कोर से 550 रन पीछे है। ऋतिक शौकीन ने गुजरात के दोनों बल्लेबाजों को आउट किया।
