मेले में दुकान लगाने के लिए अब तक आए 919 आवेदन, कल आखिरी तारीख

ग्वालियर:इस साल के ग्वालियर व्यापार मेला में दुकानें लगाने के लिये बड़ी संख्या में ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। अब तक 919 दुकानें लगाने के लिये आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। मेले के विभिन्न सेक्टर में दुकानें लगाने के लिये 6 नवम्बर तक एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण कार्यालय द्वारा ऑनलाइन दुकानों के आवंटन से संबंधित दुकानदारों की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है।

कोई भी दुकानदार मेला कार्यालय में आकर दुकानों के आवंटन की ऑनलाइन प्रक्रिया समझ सकता है। साथ ही अपनी समस्या का समाधान भी करा सकते हैं। मेला सचिव सुनील त्रिपाठी ने कहा है कि जिन व्यवसाइयों ने दुकान आवंटन के लिये ऑनलाइन आवेदन तो कर दिए हैं परंतु बकाया भुगतान नहीं किया है वे तत्काल ऑनलाइन भुगतान कर दें अन्यथा उनका आवेदन स्वतः ही निरस्त हो जायेगा। उन्होंने मेले में दुकान लगाने के इच्छुक अन्य दुकानदारों से 6 नवम्बर तक ऑनलाइन आवेदन करने का आग्रह किया है।

Next Post

महोई कलां पंचायत में लाखों की लागत से बने चबूतरों में दरारें आईं

Wed Nov 5 , 2025
चंदला:गौरीहार जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत महोई कलां में लाखों की लागत से बनाए गए तीन सार्वजनिक चबूतरों में कुछ ही दिनों में दरारें आ गई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया, जिससे यह हालात बने हैं।ग्रामीणों का आरोप […]

You May Like