केजरीवाल की निम्न स्तर की राजनीति से तंग आकर पार्टी छोड़ी : मालीवाल

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी(आप) को झूठ फरेब की पार्टी करार दिया और कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की निम्न स्तर की राजनीति से तंग आकर उन्होंने पार्टी छोड़ी है। श्रीमती मालीवाल ने यहां संवाददाताओं से कहा कि श्री केजरीवाल को ड्रामा करने की आदत है और यह आदत कोई आज की नहीं है, यह बहुत पहले से चली आ रही है। आज हालात यह है कि श्री केजरीवाल और उनकी पार्टी झूठ, फरेब और मक्कारी का उदाहरण बन गई है। अगर श्री केजरीवाल राजघाट पहुंचे ही गए हैं तो वहां बैठकर चिंतन कर लें कि आखिर वह करना क्या चाहते हैं। उन्होंने कहा कि न्याय व्यवस्था के साथ-साथ प्रधानमंत्री पर सवाल उठाना और निजी टिप्पणी करना आखिर किस तरह की राजनीति श्री केजरीवाल करना चाहते हैं। इन्हीं सबसे त्रस्त होकर मैंने आम आदमी पार्टी छोड़ी है।

 

Next Post

सीबीआई और नर्सिंग काउंसिल पेश करें जिम्मेदारों के खिलाफ कार्यवाही का ब्यौरा

Tue Apr 28 , 2026
जबलपुर। मध्य प्रदेष हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा तथा जस्टिस विनय सराफ की युगलपीठ ने नर्सिंग कॉलेज फर्जीवाडा मामले में सीबीआई, इंडियन नर्सिंग काउंसिल और मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल को हलफनामा के साथ प्रगति रिपोर्ट पेश करने निर्देश जारी किये है। युगलपीठ ने सीबीआई को निर्देशित किया है कि […]

You May Like