बुधनी। सांदीपनि उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित ग्रीष्मकालीन समर कैंप का समापन किया गया.
प्राचार्य सुधा सालोमन एवं समर कैंप प्रभारी अनुपमा दुबे के नेतृत्व में संचालित इस कैंप में विद्यार्थियों ने विभिन्न रचनात्मक, सांस्कृतिक एवं कौशल आधारित गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया. समर कैंप के दौरान प्रतिदिन थीम आधारित कार्यक्रम आयोजित किए गए. विद्यार्थियों ने लोक नृत्य, न्यूज पेपर ड्रेस निर्माण, लोक कला मांडना, थिएटर, मिट्टी के खिलौने बनाना, कागज की टोकरी निर्माण, पारंपरिक खेल बोकीया एवं शेर-बकरी, मुखौटा निर्माण, फोटोग्राफी एवं डिजिटल स्टोरी, स्थानीय एवं जनजातीय कला, नाटक, मूर्ति निर्माण, समूह गीत, स्वर-लय अभ्यास, ध्यान-योग तथा मुहावरों से जुड़ी गतिविधियों में सहभागिता की. कैंप को सफल बनाने में उपप्राचार्य सुरेंद्र सिंह जामलिया, जीपी दायमा, निशा ठाकुर, कमल सिंह मालवीय, कृति शिवहरे, नंदिता विश्वास, श्वेता पाठक, ज्योति उइके, ज्योति वर्मा, आयशा खान, खुशबू रैकवार, वीणा शिवहरे, खेल शिक्षक इरफान खान, आर्ट एवं क्राफ्ट प्रशिक्षक सृष्टि भार्गव, शिक्षिका सुनीता चाड़ोकर, शशांक पचौरी, सुषमा चौहान एवं चांदनी कुशवाह का योगदान रहा. समापन अवसर पर प्राचार्य श्रीमती सुधा सालोमन ने कहा कि समर कैंप के माध्यम से विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं जीवनोपयोगी कौशलों का विकास हुआ है.
