
सिंगरौली। जिला न्यायालय के पास 11 केवी विद्युत लाइन पर यूकेलिप्टस के पेड़ की बड़ी डाली गिर जाने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति कुछ समय के लिए बाधित हो गई। घटना के बाद आसपास के इलाके में विद्युत सप्लाई प्रभावित रही। गनिमत रही कि पेड़ की डाली किसी राहगीर या वाहन पर नहीं गिरी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त लाइन से पेड़ की डालियां हटाकर बिजली आपूर्ति बहाल करने का कार्य शुरू कर दिया। वहीं विभागीय कर्मचारी मरम्मत कार्य में जुटे हुए रहे।
