
सिंगरौली। जिला मुख्यालय बैढ़न समेत आसपास के गांवों में आज रविवार की दोपहर बारिश हुई,जिससे कुछ देर तक के लिए मौसम खुशनुमा हुआ, लेकिन कुछ देर बाद उमस बढ़ गई है। उमस के बढ़ने से लोगों में बेचैनी भी बढ़ती जा रही है। आलम यह है कि आज दोपहर के समय तेज हवाओं के झोंखों के साथ बैढ़न समेत आसपास इलाके में बारिश शुरू हुई। करीब 15 मिनट तक बारिश होती रही। इस दौरान हवाओं का भी व्यापक असर रहा। बारिश के बाद शहर के गड्ढों में पानी भर गया, लेकिन इस दौरान उमस भी बढ़ गई है। उधर चितरंगी क्षेत्र में तेज हवाओं का असर रहा, लेकिन बारिश नही हुई। जबकि देवसर क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई है।
