जल प्रदाय की शिकायतो में किसी तरह की लापरवाही न बरते: महापौर

रीवा। नगर निगम रीवा महापौर अजय मिश्रा ‘‘बाबा‘‘ द्वारा जलप्रदाय व्यवस्था की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई.

बीते एक सप्ताह में निगम द्वारा की गई समस्त कार्यवाहियों की विस्तार से समीक्षा की गई. महापौर ने दूषित पानी की शिकायतों, जल गुणवत्ता परीक्षण, टंकी सफाई, क्लोरीनेशन जांच एवं पाइपलाइन लीकेज सुधार एवं पाइपलाइन शिफ्टिंग को लेकर निगम अधिकारियों से जानकारी ली तथा निर्देश दिए कि नागरिकों को किसी भी स्थिति में असुरक्षित जल न मिले, यह निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए. इस दौरान अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि विगत एक सप्ताह में निगम की जलप्रदाय टास्क फोर्स टीम अलर्ट मोड पर रहते हुए प्रतिदिन फील्ड में एक्सट्रा टीम के साथ कार्य कर रही है. विभिन्न क्षेत्रों 50 से अधिक लीकेज चिन्हित की गई जिन्हें जेसीबी मशीन के माध्यम से खुदाई कर पाइपलाइन रिपेयरिंग एवं लीकेज सुधार किया गया. साथ ही शहर के सभी उच्च स्तरीय टंकियों की व्यापक सफाई कराते हुए सफाई की डेट मार्किंग कराया गया है. बैठक के दौरान महापौर ने निर्देशित किया कि वार्ड के जिन क्षेत्रों में गंदे पानी की समस्या आ रही है वहां तत्काल सुधार कराया जाए एवं जलप्रदाय से संबंधित शिकायतो का तत्काल रिस्पांस सुनिश्चित किया जाय. विभिन्न क्षेत्रों से सेम्पल कलेक्ट करते हुए क्लोरीनेशन एवं टेस्टिंग की प्रक्रिया निरंतर जारी रखी जाय. जिन जगहों पर पुरानी पाइप लाइन डाली हुई है, एवं खराब हो गई है उसे बदलने के निर्देश दिए. इस दौरान बैठक में एमआईसी सदस्य धनेन्द्र सिंह, कार्यपालन यंत्री राजेश सिंह मौजूद रहे.

Next Post

युवाओं के सपने साकार करते हुए हमारा देश आगे बढ़े : सीएम डॉ. यादव

Mon Jan 12 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में रोजगारपरक कार्यों से समाज को जोड़कर युवाओं के सपने साकार करते हुए हमारा देश आगे बढ़े, यही हमारा संकल्प है। रोजगार और मेहनत से युवा अपना जीवन सुधारें, देश सवारें, इस उद्देश्य से युवाओं की […]

You May Like

मनोरंजन