सिंगरौली। जिले में पदस्थ भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी सौम्या मिश्रा, सहायक कलेक्टर को जनपद पंचायत देवसर के सीईओ का प्रभार सौंपा गया है।
कलेक्टर गौरव बैनल द्वारा जनपद सीईओ के प्रभार पर रहे सूरज मिश्रा को पूर्व की तरह जनपद पंचायत देवसर के वित्तीय दायित्वों का प्रभार दिया गया है।
बताया गया है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी सौम्या मिश्रा अभी प्रोबेशन पीरियड में हैं।
