सहकारी समितियों और निजी विक्रेताओं द्वारा किया जा रहा खाद का वितरण

रीवा।जिले भर में सहकारी समितियों और निजी विक्रेताओं द्वारा खाद का लगातार वितरण किया जा रहा है. इस संबंध में अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी ने बताया कि जिले को खाद की रैक लगातार प्राप्त हो रही है. निजी विक्रेताओं और सहकारी समितियों को आवंटित खाद राजस्व अधिकारियों तथा कृषि विभाग के अधिकारियों की निगरानी में वितरित की जा रही है. खाद का लगातार वितरण जारी रहेगा. किसान अपनी एक सप्ताह की आवश्यकता के अनुसार खाद का उठाव करें. अपर कलेक्टर ने बताया कि 27 अगस्त को गुप्ता खाद भंडार सेमरिया बीना खाद भंडार हरदुआ, इफको बाजार खाद भंडार मंनगवा तथा बड़ा गांव सहकारी समिति में खाद का वितरण किया गया. इसी तरह सहकारी समिति बम्हनी सहकारी समिति सेमरिया सहकारी समिति सोहागी तथा इफको बाजार खाद भंडार में भी खाद का वितरण किया गया.

Next Post

देवर ने किया ब्लेड से हमला

Wed Aug 27 , 2025
जबलपुर। मंगलवार की रात मामूली बात पर देवर ने अपनी भाभी के गले पर ब्लेड से हमला किया, वो तो अच्छा रहा कि उसी समय देवरानी ने अपने पति को धक्का दे दिया। ब्लेड गले को छूते हुए निकल गया। आरोपी देवर ने भाभी के शरीर के अन्य जगहों पर […]

You May Like