अनियंत्रित कार होटल में घुसी, वकील की मौत, चार घायल

जबलपुर: गढ़ा थाना अंतर्गत मेडिकल कॉलेज मरचुरी गेट के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित होटल में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे में कार चला रहे अधिवक्ता की मौके पर ही मौत हो गई। कार की चपेट में आने से चार 4 लोग घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक, अधिवक्ता शिवम शर्मा अपनी कार क्रमांक एमपी 20 सीके 0199 से जसूजा सिटी में रहने वाले अपने दोस्त शरद से मिलने जा रहे थे। मेडिकल कॉलेज के मरचुरी गेट के पास अचानक उसका वाहन तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित हो गया था।

Next Post

कथक साधना महोत्सव में छात्राओं ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियाँ

Fri Sep 25 , 2026
ग्वालियर:राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय, ग्वालियर के कथक नृत्य विभाग द्वारा आयोजित “कथक साधना महोत्सव” के अंतर्गत छात्राओं ने शुद्ध शास्त्रीय कथक की प्रभावशाली एकल प्रस्तुतियाँ दीं। कार्यक्रम विश्वविद्यालय की कुलगुरु प्रो. स्मिता सहस्रबुद्धे एवं कुलसचिव डॉ. आशुतोष खरे के संरक्षण तथा कथक नृत्य विभागाध्यक्ष एवं कार्यक्रम समन्वयक […]

You May Like