इंदौर में तीन ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 38 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद

आरोपियों से ड्रग सप्लाई नेटवर्क की हो रही पूछताछ

इंदौर: पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर इंदौर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए विजय नगर थाना पुलिस ने तीन तस्करों को एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 38 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए (MDMA) बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 3.80 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस उपायुक्त (जोन-2) अभिनय विश्वकर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस आयुक्त आदित्य पटले के निर्देशन पर विजय नगर थाना प्रभारी चन्द्रकांत पटेल द्वारा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक स्कूटी पर सवार तीन युवकों को रोकने की कोशिश की।

पुलिस को देख वे भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन घेराबंदी कर अंकित कनासे, निवासी ग्राम बरखेड़ा, थाना बलवाड़ा, जिला खरगोन (वर्तमान पता – पिपलियाहाना, थाना तिलक नगर, इंदौर) के साथ अंकुर पुरोहित, निवासी अहिल्यापुरा रेडियो कॉलोनी, आजाद नगर, इंदौर ओर तनमय शर्मा, निवासी अहिल्यापुरा रेडियो कॉलोनी, आजाद नगर, इंदौर को गिरफ्तार किया है।

तीनों आरोपियों की तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल 38 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी यह ड्रग्स सस्ते दामों में खरीदकर महंगे दामों पर बेचने की फिराक में थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह ड्रग्स उन्हें कहां से प्राप्त हुई और इसके पीछे कौन सा नेटवर्क काम कर रहा है।

Next Post

विद्युत मंडल की गंभीर लापरवाही

Mon Apr 7 , 2025
एक किसान झुलसा, हाथ काटना पड़ा देपालपुर: क्षेत्र के पास स्थित गांव कुनगारा में विद्युत मंडल की घोर लापरवाही का एक भयानक मामला सामने आया है. गांव में 11 केवी हाई वोल्टेज करंट की लाइन के तार जमीन से करीब सात फीट ऊंचे हैं, जिसकी सूचना कई बार विभाग को […]

You May Like