समीक्षा बैठक:अलीराजपुर में हर घर पानी पहुंचाने पर जोर

आलीराजपुर। जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक केंद्र सरकार के संयुक्त सचिव निखिल गिरिराज की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में बताया गया कि जिले के 539 गांवों में जल आपूर्ति हेतु कार्य प्रगति पर है। योजना के तहत 6 हजार किमी पाइपलाइन और 205 टंकियों से ग्रामीण क्षेत्रों में जल पहुंचाया जाएगा। अब तक 87 टंकी निर्माण शेष है। हर घर नल कनेक्शन का लक्ष्य है। गिरिराज ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने व जनप्रतिनिधियों की शिकायतों पर तत्परता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कार्य मार्च 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान गिरिराज ने संबंधित जल जीवन मिशन एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि केंद्र की मंशा है कि इस योजना के तहत प्रत्येक ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित हो, भविष्‍य में हर घर में नल कनेक्‍शन अनिर्वाय रूप से होना चाहिए, इन नल के माध्यम से प्रत्येक घर को शुद्ध पेयजल मिले। उन्होंने कहा किसी भी जनप्रतिनिधि द्वारा निर्माण एवं गुणवत्ता से संबंधित कोई भी शिकायत प्राप्त होती है, तो उसे गंभीरता से लेकर जांच करें।

Next Post

देव कौरव ने बढ़ाया शहर का गौरव 

Mon Jun 2 , 2025
जबलपुर। आईआईटी कानपुर ने आधिकारिक वेबसाइट पर जेईई एडवांस्ड रिजल्ट 2025 घोषित कर दिया है। जिसमें जबलपुर के देव कौरव ने शहर का गौरव बढ़ाया है। देव कौरव को जेईई एडवांस्ड में 159 ऑल इंडिया रैंक हासिल हुई है। इसके साथ ही शहर के स्नेहिल झा ने 280, प्रांजल राठौर […]

You May Like